यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 38 अफसरों के तबादले 15 IAS और 23 PCS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, प्रशासनिक व्यवस्था में किया गया बड़ा बदलाव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 38 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारी शामिल हैं।

सरकार की ओर से जारी तबादला सूची के तहत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। बड़े पैमाने पर हुए इस प्रशासनिक फेरबदल को शासन स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी एवं चुस्त-दुरुस्त बनाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।

तबादलों के बाद संबंधित अधिकारियों को नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासनिक गलियारों में एक साथ बड़ी संख्या में हुए इन तबादलों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights