लखनऊ एयरपोर्ट परिसर में भीषण आग, मचा हड़कंप लेबर रूम में लगी आग ने चंद मिनटों में लिया विकराल रूप, कई किलोमीटर दूर से दिखाई दीं लपटें

8

लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट परिसर में मजदूरों के लिए बनाए गए लेबर रूम में मंगलवार को भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पीवीसी पैनल से बने कमरे में आग लगते ही कुछ ही मिनटों में तेजी से फैल गई।

आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और धुएं के साथ ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई देने की बात सामने आई है। घटना के बाद एयरपोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को जानकारी दी गई। आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन कर्मियों द्वारा प्रयास किए गए। फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights