यशवीर सिंह होंगे जौनपुर के नए पुलिस अधीक्षक बस्ती से हुआ तबादला, कुंवर अनुपम सिंह को पीएसी मुख्यालय लखनऊ भेजा गया

जौनपुर। उत्तर प्रदेश शासन ने बुधवार को पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसी क्रम में 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी यशवीर सिंह को बस्ती के पुलिस अधीक्षक पद से स्थानांतरित कर जौनपुर का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

वहीं जौनपुर के वर्तमान पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह का तबादला कर उन्हें पुलिस अधीक्षक, पीएसी मुख्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शासन के इस फेरबदल के बाद अब जौनपुर की पुलिस कमान यशवीर सिंह संभालेंगे। यशवीर सिंह इससे पहले बस्ती में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे। उनके स्थान पर बलिया के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह को बस्ती का नया एसपी बनाया गया है।

उत्तर प्रदेश में हुए इस व्यापक पुलिस प्रशासनिक फेरबदल में जौनपुर के अलावा बस्ती, बलिया, गाजीपुर, मऊ, बाराबंकी, मुजफ्फरनगर, बागपत, हापुड़ और जालौन समेत कई जिलों के पुलिस कप्तानों की तैनाती बदली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights