300 रुपये दिहाड़ी कम देने पर तिहरा हत्याकांड, प्लंबर ने परिवार के तीन लोगों को पेचकस से गोदा देहरादून में मजदूरी को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदला, दंपति और घरेलू सहायिका की हत्या; आरोपी गिरफ्तार


देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दिहाड़ी के 300 रुपये कम दिए जाने को लेकर हुए विवाद में एक प्लंबर ने कथित तौर पर एक परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी। मृतकों की पहचान रमेश कपूर, उनकी पत्नी रजनी कपूर और घरेलू सहायिका शीला के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि आरोपी प्लंबर राजकुमार के अनुसार, काम के लिए उसकी दिहाड़ी 600 रुपये तय हुई थी, लेकिन उसे केवल 300 रुपये दिए जा रहे थे। इसी बात को लेकर आरोपी का दंपति से विवाद हुआ। विवाद बढ़ने के बाद राजकुमार ने कथित तौर पर पेचकस से रमेश कपूर, रजनी कपूर और घरेलू सहायिका शीला पर हमला कर दिया, जिससे तीनों की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के पीछे मजदूरी को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हत्या की परिस्थितियों तथा घटनाक्रम के अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights