गोमती नदी पुल से साइकिल लेकर युवक ने लगाई छलांग, इलाके में मचा हड़कंप


जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र में गोमती नदी पुल से एक अज्ञात युवक के साइकिल समेत नदी में छलांग लगाने की घटना सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
बताया जा रहा है कि युवक साइकिल लेकर पुल पर पहुंचा और अचानक गोमती नदी में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नदी में युवक की तलाश शुरू कराई।
घटना को लेकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। युवक कौन है और उसने किन परिस्थितियों में नदी में छलांग लगाई, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और युवक की तलाश जारी है।