सड़क हादसे में साइकिल सवार दर्जी की मौत

📰
जौनपुर। जिले के चंदवक थाना क्षेत्र में सोमवार की दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार दर्जी की जान चली गई। तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के कनौरा ग्राम सभा निवासी 32 वर्षीय मनोज प्रतिदिन की तरह अपनी कपड़े सिलाई की दुकान पर जा रहे थे। इसी दौरान वाराणसी से आजमगढ़ की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मनोज गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एम्बुलेंस के माध्यम से सीएचसी डोभी भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि कार की टक्कर से दर्जी की मृत्यु हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights