30 हजार की रिश्वत में फंसे अफसर के घर मिला 4 करोड़ से ज्यादा कैश


भुवनेश्वर, ओडिशा।
Odisha में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। खनन विभाग के उप निदेशक देवव्रत महांति को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
जानकारी के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और रिश्वत लेते ही उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद जब उनके आवास और अन्य ठिकानों पर छापेमारी की गई तो अधिकारियों के होश उड़ गए।
Bhubaneswar स्थित उनके फ्लैट से 4 करोड़ रुपये से अधिक नकद बरामद हुआ। घर में बड़ी मात्रा में नोटों के बंडल मिलने से विभाग में हड़कंप मच गया है।
सूत्रों के मुताबिक, बरामद नकदी की गिनती के लिए मशीनें मंगानी पड़ीं। विजिलेंस टीम अब इस बात की जांच कर रही है कि इतनी बड़ी रकम कहां से और किन माध्यमों से एकत्र की गई।
फिलहाल आरोपी अधिकारी से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights