जिला कारागार का त्रैमासिक निरीक्षण, अफसरों ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा


जौनपुर: जनपद न्यायाधीश सुशील कुमार शशि की अध्यक्षता में जिला कारागार का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र एवं पुलिस अधीक्षक कुवर अनुपम सिंह भी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, बंदियों के रहन-सहन, खान-पान, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
जनपद न्यायाधीश ने निर्देशित किया कि बंदियों को शासन द्वारा निर्धारित सभी सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं। वहीं जिलाधिकारी ने साफ-सफाई व्यवस्था को मजबूत रखने, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने और भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप होनी चाहिए।
निरीक्षण के दौरान दिव्यांग बंदियों के लिए विशेष पहल करते हुए पात्रता के आधार पर तीन बंदियों को व्हीलचेयर और तीन को बैसाखी वितरित की गई।
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव, सीजीएम श्वेता यादव, जेल अधीक्षक पवन कुमार त्रिवेदी, जेलर अजय कुमार, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights