भीड़ की सूचना नहीं थी, दम घुटने से गई 9 जानें नालंदा के शीतला मंदिर में कैसे हुआ हादसा? SP ने बताया पूरा घटनाक्रम

नालंदा (बिहार): मंगलवार सुबह शीतला माता मंदिर में अचानक भगदड़ मचने से 9 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
घटना को लेकर नालंदा के पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने बताया कि प्रशासन को इतनी भारी भीड़ जुटने की कोई पूर्व सूचना नहीं थी।
एसपी के अनुसार, मंदिर परिसर में अत्यधिक भीड़ और गर्मी के कारण कई महिलाएं बेहोश होकर गिरने लगीं। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
बताया जा रहा है कि दम घुटने (सफोकेशन) की वजह से अधिकांश लोगों की मौत हुई है। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
प्रशासन द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है और भीड़ प्रबंधन में लापरवाही को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।