बांदा : EWS प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे छात्र से मारपीट, घूस मांगने का आरोप


बांदा। जिले के तहसील परिसर में EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे एक छात्र के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है।
आरोप है कि लेखपाल और उसके साथियों ने छात्र की जमकर पिटाई कर दी। छात्र ने आरोप लगाया है कि उससे 5 हजार रुपये की घूस मांगी गई थी, और पैसे न देने पर उसके साथ मारपीट की गई।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया है और प्रशासन पर सवाल उठने लगे हैं।
वहीं, मामले पर संज्ञान लेते हुए SDM ने कहा है कि बाहरी लोगों द्वारा हिंसा की बात सामने आई है। उन्होंने पूरे मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।
इस घटना के बाद तहसील परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी चर्चा तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights