पुलिस की एक और कलंक कथा: रिश्वत लेते दरोगा गिरफ्तार


सहारनपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन टीम ने तीतरो थाने में तैनात दरोगा देशकुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, शिकायत के निस्तारण के बदले दरोगा ने एक व्यक्ति से 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की गई थी। शिकायत की पुष्टि होने के बाद टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और दरोगा को रिश्वत लेते समय पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी दरोगा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। एंटी करप्शन टीम का कहना है कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या संरक्षण नहीं दिया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights