ब्रेकिंग न्यूज़: जौनपुर में कपड़ा शोरूम में भीषण आग, मची अफरा-तफरी


जौनपुर। नगर के जोगियापुर स्थित प्रेम गाढ़ा वस्त्रालय में शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। आग काफी तेज होने के कारण बुझाने में दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। समाचार लिखे जाने तक आग बुझाने का कार्य जारी था। आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन अभी नहीं हो सका है। प्रशासन एवं दमकल विभाग की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights