आराधना मिश्रा मोना को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी बधाई सेवा, संघर्ष और संगठन के प्रति समर्पण का मिला सम्मान, कार्यकर्ताओं ने जताया प्रदेश संगठन को नई दिशा मिलने का विश्वास


जौनपुर। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं रामपुर खास से तीन बार की विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और मीडिया सेल परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि आराधना मिश्रा ‘मोना’ को प्रदेश अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण और गरिमामय पद की जिम्मेदारी मिलना उनके लंबे राजनीतिक संघर्ष, संगठन के प्रति निष्ठा, जनसेवा और कुशल नेतृत्व का सम्मान है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने संगठन के लिए निरंतर सक्रिय रहते हुए कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में साथ खड़े होने और जनता से निरंतर संवाद बनाए रखने की मिसाल पेश की है। उनकी सरल एवं मृदुभाषी कार्यशैली ने कार्यकर्ताओं के बीच अलग पहचान बनाई है।

उन्होंने कहा कि प्रतापगढ़ सहित पूरे उत्तर प्रदेश के लिए यह गौरव का विषय है। पूर्व राज्यसभा सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी के राजनीतिक संस्कारों से प्रेरणा लेकर आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने अपनी कर्मठता और जनसंपर्क के माध्यम से मजबूत राजनीतिक पहचान बनाई है।

कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा युवा, महिला, किसान और समाज के विभिन्न वर्गों को पार्टी से जोड़ने के प्रयासों को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि आराधना मिश्रा ‘मोना’ के अनुभव और नेतृत्व क्षमता से संगठन को प्रदेश स्तर पर नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं मीडिया सेल परिवार ने ईश्वर से उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन और अधिक मजबूत हो तथा जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में नई गति मिले।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने आराधना मिश्रा ‘मोना’ को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर हृदय की गहराइयों से बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights