जौनपुर: सद्भावना क्लब द्वारा भोजन वितरण कार्यक्रम सम्पन्न, स्व. कैलाश प्रसाद मौर्य को दी श्रद्धांजलि


जौनपुर। जौनपुर में सद्भावना क्लब द्वारा स्वर्गीय कैलाश प्रसाद मौर्य की तीसरी बरसी के अवसर पर सेवा भाव के साथ भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मीरपुर-मलिन बस्ती में आयोजित हुआ, जहां जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष डॉ. विवेकानंद मौर्य ने की। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने स्व. कैलाश प्रसाद मौर्य को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सामाजिक योगदान को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर क्लब के पूर्व अध्यक्ष हफीज़ शाह, निवर्तमान अध्यक्ष मोहम्मद रज़ा खान, मोहित मौर्य, रविकांत जायसवाल, अमित गुप्ता, अमित निगम सहित कई सदस्य मौजूद रहे। सभी ने मिलकर मलिन बस्ती में जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरण कर मानव सेवा का संदेश दिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना और स्वर्गीय कैलाश प्रसाद मौर्य के सामाजिक मूल्यों को आगे बढ़ाना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights