देशभर में यात्रियों को बड़ी राहत: 15 जुलाई तक चलेंगी 900 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें


नई दिल्ली। गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ने देशभर में 900 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है, जिससे यात्रियों को वेटिंग की समस्या से राहत मिलेगी।
रेलवे के अनुसार, ये स्पेशल ट्रेनें खासतौर पर उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई प्रमुख राज्यों के रूट पर चलाई जाएंगी, जहां गर्मियों में यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है।
अधिकारियों का कहना है कि इन ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने में आसानी होगी और भीड़भाड़ कम करने में मदद मिलेगी। साथ ही, लंबी दूरी की यात्रा करने वाले लोगों के लिए यह निर्णय काफी राहत भरा साबित होगा।
रेलवे ने यह भी संकेत दिया है कि जरूरत के अनुसार स्पेशल ट्रेनों की संख्या और बढ़ाई जा सकती है, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights