रामपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: आज़म खान और अब्दुल्ला आज़म की 7-7 साल की सजा बरकरार
yes
रामपुर। रामपुर की सेशन कोर्ट से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आज़म खान को बड़ा झटका लगा है।
कोर्ट ने दोनों की अपील खारिज करते हुए निचली अदालत द्वारा सुनाई गई 7-7 साल की सजा को बरकरार रखा है। यह मामला दो अलग-अलग जन्मतिथि वाले पैन कार्ड बनवाने से जुड़ा है।
इस मामले की शुरुआत 2019 में हुई थी, जब आकाश सक्सेना की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। इसके बाद 17 नवंबर 2025 को निचली अदालत ने दोनों को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई थी।
अब सेशन कोर्ट के इस फैसले के बाद आज़म खान और अब्दुल्ला आज़म की कानूनी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। माना जा रहा है कि वे अब उच्च अदालत का रुख कर सकते हैं।