देवरिया में बोले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ: ‘आस्था पर हमें सीख देने वालों का इतिहास सब जानते हैं’


देवरिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो लोग पहले श्रीराम और अयोध्या के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे, वही आज आस्था की बात कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “जो लोग श्रीराम का नाम लेने पर लाठी और गोली चलाते थे, अयोध्या का अस्तित्व ही नकारते थे और राम मंदिर के निर्माण के खिलाफ अदालत में मुकदमा लड़ते थे, वे आज कह रहे हैं कि आस्था के साथ खिलवाड़ हो रहा है। अरे… तुम हमें आस्था सिखाओगे?”
मुख्यमंत्री का यह बयान हाल के राजनीतिक घटनाक्रम और श्रीराम मंदिर से जुड़े मुद्दों की पृष्ठभूमि में आया है। उनके इस बयान पर विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से प्रतिक्रियाएं आने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights