मेरठ: कोचिंग सेंटर सील करने पहुंची प्रवर्तन अधिकारी का विवादित बयान, वीडियो चर्चा में


मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण (MDA) की प्रवर्तन टीम द्वारा एक कोचिंग सेंटर को सील करने की कार्रवाई के दौरान विवाद खड़ा हो गया। कार्रवाई के समय प्रवर्तन अधिकारी निकिता सिंह का एक कथित बयान सामने आया है, जो अब चर्चा का विषय बन गया है।
बताया जा रहा है कि जब इमारत के मालिक ने कोचिंग सेंटर को सील न करने का अनुरोध किया, तो इस दौरान प्रवर्तन अधिकारी ने कड़े लहजे में कहा— “अगर ज्यादा निवेदन करोगे तो FIR ठोंक दूँगी, समझ में आया। ज्यादा मत बोलो, माहौल मत खराब करो।”
घटना का वीडियो मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति द्वारा रिकॉर्ड कर लिया गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक कार्यशैली को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
हालांकि, इस मामले में अभी तक मेरठ विकास प्राधिकरण की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्रवाई के दौरान संवाद का तरीका संयमित होना चाहिए था।
फिलहाल, पूरे मामले को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है और प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights