केराकत पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने चलाया जागरूकता अभियान


जौनपुर। थाना केराकत की एंटी रोमियो टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं को ‘मिशन शक्ति फेज-5’ के उद्देश्यों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान टीम ने महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी दी।
पुलिस टीम ने पंपलेट वितरित करते हुए महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें। अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
#MissionShakti5 #नारी_सुरक्षा_सम्मान_स्वावलंबन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights