सिपाही पर ट्रक चढ़ाने का प्रयास, वीडियो बनाते समय चालक की दबंगई बदायूं के सहसवान में घटना, पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर शुरू की जांच
बदायूं। सहसवान थाना क्षेत्र में एक सिपाही पर ट्रक चढ़ाने के प्रयास का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सिपाही ट्रक की वीडियो बना रहा था, इसी दौरान चालक ने कथित तौर पर ट्रक को सिपाही की ओर दौड़ा दिया।
घटना के दौरान सिपाही ने किसी तरह अपनी जान बचाई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना की पूरी पड़ताल कर रही है।