जौनपुर: मानस प्रचारिणी सभा का 49वां श्रीराम कथा 2 से 7 अप्रैल तक प्रख्यात कथावाचकों का होगा आगमन, टाउन हॉल मैदान में आयोजन


जौनपुर: नगर में धार्मिक वातावरण के बीच मानस प्रचारिणी सभा द्वारा 49वां श्रीराम कथा एवं श्रीराम चरित मानस सम्मेलन का आयोजन 2 से 7 अप्रैल तक किया जाएगा।
यह भव्य आयोजन टाउन हॉल मैदान (नगर पालिका परिसर) में प्रतिदिन सायं 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक संपन्न होगा।
आयोजन समिति के अध्यक्ष जगदीश चन्द्र गुप्त ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी, जबकि महामंत्री अनिल जायसवाल ने सभी श्रद्धालुओं और कथाप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
समिति के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्त के अनुसार, कथा में देश के प्रसिद्ध व्यासगण शामिल होंगे, जिनमें
राकेश पाण्डेय
रामेश्वरानन्द
प्रीति प्रिया रामायणी
महेन्द्र शास्त्री
जैसे विद्वान कथावाचक श्रीराम कथा का रसपान कराएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights